1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में अब ज्यादा बेहतर खिलाड़ी : कोल्टर नील

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में अब ज्यादा बेहतर खिलाड़ी : कोल्टर नील

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2015 07:21 am IST,  Updated : Apr 11, 2015 07:25 am IST

चेन्नई: तेज गेंदबाज नेथन कोल्टर-नील ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र के मुकाबले इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में ज्यादा गहराई है और इसलिए यह प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए

दिल्ली डेयरडेविल्स...- India TV Hindi
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में अब ज्यादा बेहतर खिलाड़ी : कोल्टर नील

चेन्नई: तेज गेंदबाज नेथन कोल्टर-नील ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र के मुकाबले इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में ज्यादा गहराई है और इसलिए यह प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए एक कठिन चुनौती पेश करने में कामयाब होगी। डेयरडेविल्स को हालांकि गुरुवार को आईपीएल-आठ के अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

डेयरडेविल्स टीम पिछले सत्र में खेले 14 मैचों में केवल दो जीत हासिल कर सकी थी और अंकतालिक में उसे सबसे आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा।

बहरहाल, आईपीएलटी20 डॉट कॉम के अनुसार कोल्टर नील ने कहा, "यही क्रिकेट है। अगर आप जीत हासिल नहीं करते तो या तो आप टीम से बाहर जाएंगे या फिर पूरी टीम ही बदल जाएगी। पिछले साल हम केवल दो मैच जीतने में सफल रहे थे, इसलिए चीजें बदलनी ही थीं और यही हुआ।"

कोल्टर के अनुसार इस बार टीम में और अच्छे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं और इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स से मिली हार के बारे में कोल्टर ने कहा, "यह बहुत रोमांचक मैच रहा और सब यही देखना चाहते हैं। हम हर मैच जीतना ताहते हैं इसलिए यह नतीजा जरूर थोड़ा निराशाजनक है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल