1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेशी क्रिकेटर मोसद्दिक होसैन पर पत्नी ने लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप

बांग्लादेशी क्रिकेटर मोसद्दिक होसैन पर पत्नी ने लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2018 02:47 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 02:47 pm IST

मोसद्दिक ने छह साल पहले अपनी रिश्ते की बहन शरमीन समीरा उषा से शादी की थी।

Mosaddek Hossain- India TV Hindi
Mosaddek Hossain Image Source : GETTY IMAGES

बांग्लादेशी क्रिकेटर मोसद्दिक होसैन की पत्नी ने बल्लेबाज पर घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मोसद्दिक ने छह साल पहले अपनी रिश्ते की बहन शरमीन समीरा उषा से शादी की थी। बाइस साल के इस क्रिकेटर को यूएई में 13 से 28 सितंबर तक होने वाले 50 ओवर के एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। खबरों की मानें तो अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रोसीना खान ने इस क्रिकेटर के खिलाफ उषा क आरोपों को स्वीकार किया और सदर उप जिला कार्यकारी अधिकारी को इस मामले की जांच करने को कहा। 

उषा के वकील रेजाउल करीम दुलाल ने आरोप लगाया कि मोसादिक लंबे समय से अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने दावा किया, ‘‘उन्होंने (मोसादिक) 10 लाख टका (12,003 डॉलर) के दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया और 15 अगस्त को घर से बाहर निकाल दिया।’’ खबरों के मुताबिक  इस मामले में क्रिकेटर की प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है। 

मोसद्दिक के भाई मोसाबिर हुसैन मून ने कहा, ‘‘शादी के बाद से ही उनके बीच मतभेद थे।’’ मोसाबिर ने दावा किया कि मोसद्दिक ने 15 अगस्त को तलाकनामा भेजा था लेकिन उसने शादी के दस्तावेजों में लिखे पैसों से ज्यादा पैसा मांगा। मोसाबिर ने आरोप लगाया कि उषा ने ये गलत और झूठी खबर फैलाई कि उसे पैसा नहीं मिला और उसने मामला दर्ज करा दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।