1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 की जानकारी पर ही अधिकतर समय बीत रहा है - हरभजन सिंह

कोविड-19 की जानकारी पर ही अधिकतर समय बीत रहा है - हरभजन सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 08:02 pm IST

हरभजन ने पीटीआई से कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में आप जिंदगी को पूरी तरह अलग नजरिये से देखते हो।"

Harbhajan Singh- India TV Hindi
Harbhajan Singh Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| हरभजन सिंह अभी खेल के बारे में कतई नहीं सोच रहे हैं और जबकि दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है तब यह क्रिकेटर अपना अधिकतर समय इस अप्रत्याशित संकट को लेकर जानकारी लेने पर समय बिता रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह समय भी गुजर जाएगा। सभी की तरह यह स्पिनर भी अपने परिवार (पत्नी गीता और पुत्री हिनाया) के साथ मुंबई में है और उन्हें उम्मीद है कि वैज्ञानिक और चिकित्सक इस महामारी की दवा ढूंढने में सफल रहेंगे जिसके कारण अब तक दुनिया भर में 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हरभजन ने पीटीआई से कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में आप जिंदगी को पूरी तरह अलग नजरिये से देखते हो। ऐसे समय में खेल आपके दिमाग में सबसे दूर होता है। अब मैं घर में हूं। मैं अपना अधिकतर समय कोविड-19 के बारे में पढ़ने में बिता रहा हूं। ’’

आखिर वह क्या पढ़ रहे हैं, इस पर हरभजन ने कहा, ‘‘मैं उपलब्ध जानकारी के हर प्रमाणिक हिस्से को पढ़ने की कोशिश करता हूं। वर्तमान परिस्थिति को लेकर सरकार की तरफ से जारी सभी नयी जानकारियां पढ़ रहा हूं। सबसे महत्वपूर्ण मैं यह जानने की कोशिश करता हूं कि वैज्ञानिक, जीव विज्ञानी और चिकित्सक इसका क्या तोड़ ढूंढ रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में आपको अपना जज्बा बनाये रखना होता है और खुद को प्रेरित करना होता है। कोई भी सकारात्मक जानकारी आपका मनोबल बढ़ाती है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल