1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mother's Day 2019: सचिन समेत दिग्गज क्रिकेटरों ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया मदर्स डे

Mother's Day 2019: सचिन समेत दिग्गज क्रिकेटरों ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया मदर्स डे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 12, 2019 03:50 pm IST,  Updated : May 12, 2019 03:50 pm IST

क्रिकेट जगत के सितारों ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर मदर्स डे सेलिब्रेट किया।

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : TWITTER

पूरी दुनिया में आज यानी 12 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम और खास लोग सोशल मीडिया पर अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार प्रकट कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि हर किसी के जीवन और सफलता में मां की अहम भूमिका होती है। इस मौके पर क्रिकेट जगत के सितारों ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट कर मदर्स डे सेलिब्रेट किया। 

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर अपनी मां के साथ एक फोटो पोस्ट किया। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "किसी ने सही कहा है, भगवान हर जगह नहीं हो सकता है इसलिए उसने मां बनाई है।"

भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने ट्विटर पर मां के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, "हैप्पी मदर्स डे मां, आई लव यू। सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं।" 

चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अपनी मां के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट किया। रैना ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी मां और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "हैप्पी मदर्स डे मम्मा। आप प्यार और त्याग का प्रतीक हो।"

मदर्स डे के मौके पर मुंबई के बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्विटर पर अपने बचपन का एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में युवराज केक काटते नजर आ रहे हैं वहीं उनकी मां पीछे खड़ी हैं। उन्होंने लिखा, "इस मदर्स डे आपके जीवन में मौजूद सच्ची चैंपियन यानी अपनी मां का जश्न मनाएं। ये वो हैं जो हमेशा आपको सपोर्ट करती हैं और आपकी अच्छे से देखभाल करती हैं। आप अपनी माँ को प्यार और देखभाल के लिए धन्यवाद किजिए। हैप्पी मदर्स डे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल