बीसीसीआई ने आज अपना सालाना कॉनट्रैक्ट जारी कर दिया है, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी गई है। धोनी को सालाना कॉन्ट्रेक से बाहर किए जाने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर कई इमोशनल पोस्ट किए और कुछ ही देर में #ThankYouDhoni ट्विटर पर ट्रेंड होने लग गया। इस हैशडैग के साथ फैन्स ने धोनी के लिए कई इमोशनल पोस्ट किए।
देखें ट्वीट्स
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से टीम से बाहर हैं और उन्होंने अपना आखिरी मैच पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। ये सेमीफाइनल मुकाबला था जिसमें टीम इंडिया हारने के साथ ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। इसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। जिसके बाद अब बीसीसीआई ने अपने सलाना करार से उन्हें बाहर करके धोनी के संन्यास की चर्चा को और तेजी दे दी है।
बीसीसीआई ने ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B, और ग्रेड C इन चार वर्गों में खिलाड़ियों को बांटा है। ये करार अक्टूबर 2019 से लेकर सितम्बर 2020 तक लागू रहेगा। उसके बाद बीसीसीआई फिर से नए करार का ऐलान करेगी। इस तरह ग्रेड के आधार पर खिलाड़ियों का वेतन भी बढ़ते से घटते क्रम में होगा। जिसमें ग्रेड A+ के खिलाड़ियों को 7 करोड़, ग्रेड A के खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड B के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए सलाना मिलेंगे।
इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 5 नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर और दीपक चहर शामिल हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में केएल राहुल का प्रमोशन हुआ है जिन्हें ग्रेड B से ग्रेड A में प्रमोट कर दिया गया है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की भी तरक्की हुई है। साहा को ग्रेड C से ग्रेड B में प्रमोट कर दिया गया है।