1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टी20 में तूफानी पारी खेलने के बाद भी युवराज सिंह से पीछे रह गए एम एस धोनी

दूसरे टी20 में तूफानी पारी खेलने के बाद भी युवराज सिंह से पीछे रह गए एम एस धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 22, 2018 12:03 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 12:03 pm IST

दूसरे टी20 मैच में एम एस धोनी ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर एम एस धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की। धोनी ने गेंदों को जमकर बाउंड्री के बाहर पहुंचाया और अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। धोनी की पारी खास बात ये रही कि उन्होंने पारी के आखिरी 2 ओवरों की 9 गेंदों में 28 रन ठोक डाले। धोनी अब भारत की तरफ से आखिरी के दो ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर सिक्सर किंग युवराज सिंह हैं और धोनी युवराज के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके।

धोनी ने ठोके 9 गेंदों में 28 रन: धोनी ने दूसरे टी20 मैच के आखिरी 2 ओवरों की 9 गेंदों में 28 रन जड़े। धोनी ने 19वें ओवर की 4 गेंदों में 11 और आखिरी ओवर की 5 गेंदों में 17 रन ठोके। इस तरह धोनी ने सिर्फ 9 गेंदों में 28 रन जड़ दिए। हालांकि भारत की तरफ से आखिरी 2 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है और धोनी युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ने से कोसों पीछे रह गए। युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 2 ओवरों की 10 गेंदों में 44 रन ठोके थे।

खास बात ये है कि भारत की तरफ से आखिरी 2 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 में धोनी 2 बार आते हैं। धोनी के अलावा कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 गेंदों में 26, 2007 रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 गेंदों में 24 और 2017 में धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 गेंदों में 21 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल