1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: रांची के झरने में नहाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, याद आए पुराने दिन

Video: रांची के झरने में नहाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, याद आए पुराने दिन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 12, 2018 07:05 pm IST,  Updated : Aug 12, 2018 07:05 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी इन दिनों अपने फ्री टाइम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

एमएस धोनी- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : TWITTER/@MSDHONI

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी इन दिनों अपने फ्री टाइम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। धोनी हाल ही में इंग्लैंड में खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इंग्लैंड से लौटने के बाद धोनी ज्यादातर टाइम अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिता रहे हैं। 

रविवार को धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'रांची के आसपास तीन झरने हैं ऐसे में हम जब चाहें तब ऐसा कर सकते हैं लेकिन मैं करीब 10 साल बाद ऐसा कर रहा हूं। अच्छी पुरानी बातें याद आ गईं। फ्री में हेड मसाज मिल रही है।' वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी झरने के नीचे नहा रहे हैं। 

गौरतलब है कि भारतीय टीम अब इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है और धोनी ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास ले लिया है इसलिए वह भारत लौट आए हैं। धोनी अब 15 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल