1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान के बाहर भी धोनी ने कायम किया जबरदस्त रिकॉर्ड, बिहार-झारखंड में इस मामले में बने नंबर 1

मैदान के बाहर भी धोनी ने कायम किया जबरदस्त रिकॉर्ड, बिहार-झारखंड में इस मामले में बने नंबर 1

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 24, 2018 12:18 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 12:18 pm IST

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी ने मैदान के अंदर अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सभी को अपना कायल बना रखा है।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी ने मैदान के अंदर अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सभी को अपना कायल बना रखा है, वहीं मैदान के बाहर भी धोनी ने एक रिकॉर्ड बनाया है। धोनी ने साल 2017-18 में बिहार और झारखंड सबसे ज्यादा 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है। इस बात की जानकारी आईटी हेडक्वॉर्टर की जॉइंट कमिशनर निशा एरोन ने दी। उन्होंने कहा, 'धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार- झारखंड से सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया है।' 

धोनी ने इससे पहले 2016-17 वित्त वर्ष में 10.93 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया था। इतना ही नहीं धोनी 2013-14 में भी बिहार-झारखंड से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे। 

फोर्ब्स के मुताबिक, साल 2015 में धोनी ने 217 करोड़ रुपए कमाए थे। जिसमें से 24 करोड़ रुपए उन्होंने सैलरी से कमाए थे और बाकी पैसा विज्ञापन से आया था।

2015 में धोनी की कूल की नेट वर्थ 111 मिलियन डॉलर यानि करीब 765 करोड़ रुपये थी। 

आपको बता दें इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेटर में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 3 टी-20 मैचों की एक पारी में सिर्फ 32 रन बनाए। वहीं, वनडे सीरीज के दौरान अपनी धीमी बल्लेबाजी के चलते वो आलचकों के निशाने पर रहे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल