1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब एमएस धोनी के नाम पर भी बना पवेलियन, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया सम्मान

अब एमएस धोनी के नाम पर भी बना पवेलियन, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया सम्मान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2019 04:28 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 04:28 pm IST
MS Dhoni pavilion- India TV Hindi
MS Dhoni pavilion Image Source : TWITTER: @BESTOFDHONI

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने भारत को दो वर्ल्ड कप (2007 और 2011) जिताए हैं अब उनके नाम भी झारखंड में एक पवेलियन है। जी हां, सही सुना। जैसे मुंबई में सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के नाम पर पवेलियन है उसी तरह अब रांची के जेएससीए स्टेडियम में धोनी के नाम से पवेलियन बनाया गया है।

धोनी के नाम जेएससीए स्टेडियम का साउथ पवेलियन पर लिखा गया है। इसी के साथ साउथ जोन के गेट का नाम भी धोनी के नाम पर रख दिया गया है। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने झारखंड को एक नई पहचान दिलाई है। धोनी रांची के सफल खिलाड़ी के रूप मे जाने जाते हैं। इसी वजह से झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने धोनी को इस सम्मान से नवाजा है।

पिछले काफी समय से धोनी अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे जिसके बाद उनके वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है और उन्होंने यह भी बता दिया है कि वो वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार है। उस वनडे सीरीज में धोनी को मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

इसके बाद धोनी ने न्यूजीलैंड में चोटिल होने से पहले अपनी इस फॉर्म को जारी रखा, लेकिन चोट के बाद टी20 सीरीज में वह थोड़े फीके नजर आए। अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टी20 और 5 वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। इसमें एक बार फिर धोनी पर सबकी निगाहें रहेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल