1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, RCB vs CSK: हमें शीर्षक्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी : एम एस धोनी

IPL 2019, RCB vs CSK: हमें शीर्षक्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी : एम एस धोनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2019 12:43 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 12:43 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन करके आईपीएल के आगामी मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाने का आग्रह किया है।

MS Dhoni Said Chennai Super Kings Upper Order will Perform Well In Next Few Games- India TV Hindi
MS Dhoni Said Chennai Super Kings Upper Order will Perform Well In Next Few Games Image Source : IPLT20.COM

बेंगलुरू। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन करके आईपीएल के आगामी मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाने का आग्रह किया है। धोनी के 48 गेंद में 84 रन के बावजूद आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखी।

चेन्नई के शीर्षक्रम के बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। शेन वॉटसन ने अभी तक इस आईपीएल में 147, विश्व कप टीम से बाहर अंबाती रायुडू ने 192 और सुरेश रैना ने 207 रन ही बनाये हैं। ऐसे में सारा दबाव धोनी पर आ जाता है जो 314 रन बना चुके हैं। 

धोनी ने मैच के बाद कहा,‘‘यह अच्छा मैच था। हमने उन्हें कम स्कोर पर रोका लेकिन हमें भी शीर्षक्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। एक बार विरोधी आक्रमण को पहचानने पर आपको रणनीति पर अमल करना जरूरी है। हमने कई विकेट गंवाये जिससे दबाव बना और मध्यक्रम खुलकर नहीं खेल सका।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘शीर्षक्रम को संभलकर खेलना चाहिये था। बड़े शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवाये और दूसरों पर दबाव बन गया। मेरा मानना है कि शीर्ष तीन खिलाड़ी फिनिशर हो सकते हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी निभानी भी चाहिये।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल