1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं एमएस धोनी? मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा

क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं एमएस धोनी? मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 05:33 pm IST

बता दें गुरुवार सुबह से ही एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि एमएस धोनी आज (गुरुवार) शाम संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं एमएस धोनी? मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा- India TV Hindi
क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं एमएस धोनी? मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा Image Source : GETTY IMAGES

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के संन्यास को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि इस तरह की खबरें गलत हैं। उन्होंने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के ऐलान के वक्त ये बात कही। चयनकर्ता प्रसाद ने कहा कि धोनी के संन्यास को लेकर किसी तरह की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा, "एमएस धोनी के संन्यास को लेकर कोई अपडेट नहीं है। ये खबर पूरी तरह गलत है।"

बता दें गुरुवार सुबह से ही एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि एमएस धोनी आज (गुरुवार) शाम संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट कर बता रहे हैं कि एमएस धोनी अपने संन्यास के ऐलान को लेकर शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। हालांकि एमएसके प्रसाद ने इन बातों को खारिज किया है। 

दरअसल धोनी के संन्यास की अफवाहें विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद फैली हैं। विराट कोहली ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें वो धोनी के सजदे में झुके हुए हैं। उन्होंने लिखा, 'ये मैच मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। खास रात। इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह भगाया।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल