कराची: पाकिस्तान ने खराब फॉर्म के कारण अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी है। वहीं, बाबर आजम और मोहम्मद नवाज को टीम में शामिल किया गया है जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा कि हफीज को अब भी फिटनेस और फॉर्म साबित करनी होगी जिसके बाद उनके नाम पर विचार किया जाएगा। इंजमाम ने कहा कि टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की गई है लेकिन जब यूनिस खान चोट से उबरेंगे तो उनके नाम पर विचार किया जाएगा।
टीम इस प्रकार है: अजहर अली, समी असलम, बाबर आजम, असम शाफिक, मिसबाह उल हक (कप्तान), मोहम्मद नवाज, सरफराज अहमद, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, यासिर शाह, सोहेल खान, राहत अली, इमरान खान सीनियर और जुल्फिकार बाबर।