1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के चलते मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने स्थानीय मैच 17 मई तक स्थगित किए

कोरोना के चलते मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने स्थानीय मैच 17 मई तक स्थगित किए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 03, 2020 10:41 pm IST,  Updated : May 03, 2020 10:41 pm IST

कोरोना वायरस के खतर को देखते हुए सरकार ने देश में लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपने सभी स्थानीय मैचों को स्थगित करने का फैसला किया है।

कोरोना के चलते मुंबई...- India TV Hindi
कोरोना के चलते मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने स्थानीय मैच 17 मई तक स्थगित किए Image Source : MUMBAI CRICKET

कोरोना वायरस के खतर को देखते हुए सरकार ने देश में लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में  मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपने सभी स्थानीय मैचों को स्थगित करने का फैसला किया है। एमसीए ने रविवार का अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी दी।

एमसीए की जानकारी के मुताबिक,  ‘‘मुंबई क्रिकेट संघ ने कोविड-19 महामारी के कारण 14 मार्च और 17 मई 2020 के बीच खेले जाने वाले अपने सभी क्रिकेट मैचों को स्थगित करने का निर्णय लिया है।’’ साथ ही एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम स्थित अपने कार्यालय को 17 मई तक बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा आम और सहयोगी सदस्यों के लिए वार्षिक सदस्यता के भुगतान की आखिरी तारीख को अगली सूचना तक के लिए बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। ऐसे में क्रिकेटर जल्द से जल्द क्रिकेट के वापसी की उम्मीद लगा रहे हैं। इससे पहले कोरोना महामारी के चलते आईपीएल के 13वें सीजन को बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगति करने का फैसला किया था। 

(With PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल