1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को दिया 203 रनों का लक्ष्य

महिला क्रिकेट: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को दिया 203 रनों का लक्ष्य

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 01:00 pm IST

 भारतीय टीम 49.4 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई।

महिला क्रिकेट: भारत ने...- India TV Hindi
महिला क्रिकेट: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को दिया 203 रनों का लक्ष्य

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम 49.4 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जेम्मिाह रोड्रिगेज (48) और स्मृति मंधाना (24) ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर टीम को मजजबूत शुरुआत दी। 

भारत ने इसके बाद अगले 26 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। 95 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद मध्यक्रम में कप्तान मिताली राज (44), तानिया भाटिया (25) और झूलन गोस्वामी (30) ने कुछ अच्छी पारियां खेलकर टीम को 202 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

रोड्रिगेज ने 58 गेंदों पर आठ चौके, मिताली ने 74 गेंदों पर चार चौके, भाटिया ने 41 गेंदों पर दो चौके और झूलन ने 37 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा शिखा पांडे ने 11 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए जार्जिया एल्विस, नेटाली शिवर और सोफी एकलेस्टोन ने दो-दो जबकि आन्या श्रब्सूले ने एक विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल