1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुमराह पर दिए बयान पर मुंबई इंडियंस ने अब्दुल रज्जाक को किया ट्रोल

बुमराह पर दिए बयान पर मुंबई इंडियंस ने अब्दुल रज्जाक को किया ट्रोल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 06, 2019 07:34 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 07:34 pm IST

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक को उस बयान के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जिसमें उन्होंने बुमराह को बेबी बॉलर कहा था।

jasprit bumrah,abdul razzaq,india,mumbai indians,cricket- India TV Hindi
jasprit bumrah Image Source : TWITTER - MI

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का जसप्रीत बुमराह को बच्चा गेंदबाज बोलना सोशल मीडिया पर महंगा पड़ गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को रज्जाक के बयान पर उनको घेरा और उसी का सहारा लेकर बुमराह की तारीफ की।

फ्रेंचाइजी ने ट्वीट किया, "बच्चा गेंदबाज से लेकर विश्व के बल्लेबाजों को छकाने वाला।"

बुमराह इस समय वनडे में नंबर-1 गेंदबाज हैं। इस समय वे पीठ की चोट से पीड़ित हैं।

रज्जाक ने क्रिकेट पाकिस्तान के दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "मैंने अपने समय में विश्व स्तर के गेंदबाजों को खेला है, बुमराह जैसे गेंदबाज के सामने मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं होती बल्कि दबाव तो उन पर होता।"

उन्होंने कहा, "मैं ग्लैन मैक्ग्रा और वसीम अकरम के खिलाफ खेला हूं, इसलिए बुमराह मेरे सामने बच्चे होते और मैं उन पर आसानी से काबू पा आक्रमण करता।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल