1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली पर मुंबई पुलिस का ये ट्वीट पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विराट कोहली पर मुंबई पुलिस का ये ट्वीट पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2018 07:17 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 07:17 pm IST

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी नाबाद 157 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की जिसके लिये उन्हें इस मैच से पहले 81 रन की दरकार थी।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP IMAGE

विशाखापट्टनम। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। विराट ने इस मामले में उस सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा है जिनका बल्ला कभी बल्लेबाजी का प्रत्येक रिकार्ड अपने नाम करने के लिये आतुर रहता था। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी नाबाद 157 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की जिसके लिये उन्हें इस मैच से पहले 81 रन की दरकार थी। कोहली 212वें वनडे मैच की 205वीं पारी में 10,000 रन पूरे करके सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम पर था जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में उनके बाद सौरव गांगुली (263 पारियां), रिकी पोंटिंग (266), जाक कैलिस (272), महेंद्र सिंह धोनी (273), ब्रायन लारा (278) का नंबर आता है। 

कोहली की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश और दुनिया उन्हें बधाई दे रही है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज कोहली को उनकी इस बेहद ही खास उपलब्धि पर अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। लेकिन इस दौरान मुंबई पुलिस का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मुंबई पुलिस ने विराट कोहली को सबसे तेज 10 हजार वनडे रन पूरे करने पर बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा- "इस बार ओवर-स्पीडिंग के लिए कोई चालान नहीं, विराट कोहली के लिए केवल प्रशंसाएं और शुभकामनाएँ! आपके अद्भुत काम पर ढेर सारी बधाई!"

मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर लोग मुंबई पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं लोग मुंबई पुलिस की क्रिएटिविटी को लेकर भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। पढ़िए लोगों ने क्या-क्या कहा?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल