1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: आठ साल के बच्चे ने युवराज को किया आउट, 1 मैच में लिए पांच विकेट

VIDEO: आठ साल के बच्चे ने युवराज को किया आउट, 1 मैच में लिए पांच विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2015 08:23 pm IST,  Updated : Jul 24, 2015 07:14 am IST

नई दिल्ली: उम्र इतनी कि जब बच्चे प्लास्टिक की बैट या गेंद से घर में या गली में क्रिकेट खेल रहे होते हैं, लेकिन ये है मुशीर खान जो मात्र आठ साल की उम्र में

VIDEO: आठ साल के बच्चे ने...- India TV Hindi
VIDEO: आठ साल के बच्चे ने युवराज को किया आउट

नई दिल्ली: उम्र इतनी कि जब बच्चे प्लास्टिक की बैट या गेंद से घर में या गली में क्रिकेट खेल रहे होते हैं, लेकिन ये है मुशीर खान जो मात्र आठ साल की उम्र में और क्लब क्रिकेट में कमाल कर दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने में जुटे हैं। भले ही छोटे से हाथ में क्रिकेट की गेंद भी ठीक से पकड़ में न आती हो लेकिन मुशीर उसे ऐसे घुमाते कि अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों का ध्यान घूम जाता है।

युवराज सिंह को भी आउट कर चुके मुशीर ने कैथोलिक जिमखाना के खिलाफ ''कांगा लीग'' जैसे बड़े क्रिकेटरों को मुंबई के बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाज का ऐसा असर दिखाया कि देखते ही देखते आधी विरोधी टीम इस छोटे से स्पिन के जादुगर के जाल में फंसकर पैवेलियन लौट गए इस उपलब्धी के साथ मुशीर कांगालीग के इतिहास में एक मैच में पांच विकेट लेने वाला सबसे कम उम्र का गेंदबाज बन गए हैं। 

वैसे टीम के कप्तान मुशीर के पिता नौशाद शाहिद और लोगों ने मुशीर की गेंदबाजी पर 5 कैच न छोड़े होते तो शायद सभी दस विकेट भी नौशाद के खाते में होते।

अगली स्लाइड में देखें मुशीर की बल्लेबाजी का प्रतिभा-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल