1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड सीरीज के लिए मुशफिकुर और लिटन की बांग्लादेश टीम में वापसी

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए मुशफिकुर और लिटन की बांग्लादेश टीम में वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2021 06:04 pm IST,  Updated : Aug 19, 2021 06:04 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम घोषित की है जिसमें मुशफिकुर रहीम और लिटन दास को भी जगह दी गई है।

Mushfiqur and Liton return to Bangladesh squad for New Zealand series- India TV Hindi
Mushfiqur and Liton return to Bangladesh squad for New Zealand series Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम घोषित की है जिसमें मुशफिकुर रहीम और लिटन दास को भी जगह दी गई है।

बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने क्रिकबज से कहा, "जब आप अपने दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को वापस टीम में देखते हैं तो यह राहत देता है। मुझे यकीन है कि विश्व कप से पहले यह उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट है और इसे देखते हुए वे इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।"

मुशफिकुर जिम्बाब्वे दौरे से बीच में लौटे थे जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शामिल होने के लिए 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहने की जरूरत थी। हालांकि, वह ऐसा नहीं कर सके थे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है : महमुदुल्लाह (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, लिटन दास, मुसादेक हुसैन साइकत, अफीफ नईम शेख, नुरुल हसन सोहान, शमीम हुसैन, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान,तस्कीन अहमद, शैफ उदिन, शोरिफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम, शाक मेहदी हसन, अमिनुल इस्लाम बिपलोब और नासुम अहमद।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल