1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तमिलनाडु फाइनल में पहुंचा

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तमिलनाडु फाइनल में पहुंचा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2021 02:19 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 02:19 pm IST

पी सरवन कुमार के पांच विकेट की मदद से गत चैम्पियन तमिलनाडु ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक ली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तमिलनाडु फाइनल में पहुंचा Image Source : BCCI DOMESTIC/DINESH KARTHIK

Highlights

  • सेमीफाइनल में हैदराबाद की टीम 18.3 ओवर में महज 90 रन पर आउट हो गई।
  • तमिलनाडु के लिए मध्यम तेज गेंदबाज पी सरवन कुमार के पांच विकेट झटके।
  • तमिलनाडु का सामना अब कर्नाटक और विदर्भ के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

नई दिल्ली। मध्यम तेज गेंदबाज पी सरवन कुमार के पांच विकेट की मदद से गत चैम्पियन तमिलनाडु ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक ली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण के कप्तान विजय शंकर के फैसले को तमिलनाडु के गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। अब तक एक भी मैच नहीं हारने वाली हैदराबाद की टीम 18.3 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। तनय त्यागराजन ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिन्होंने 24 गेंद में 25 रन बनाये।

सरवन ने शीर्ष क्रम को पवेलियन भेजकर हैदराबाद को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी । विरोधी कप्तान तन्मय अग्रवाल एक और तिलक वर्मा आठ रन बनाकर आउट हो गए । सरवन ने 21 रन देकर पांच विकेट लिये जो तमिलनाडु के लिये दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है । हैदराबाद ने 6.2 ओवर में पांच विकेट 30 रन पर गंवा दिये थे।

IND vs NZ: कोहली को पछाड़ मार्टिन गप्टिल बने T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रवि तेजा को एम मोहम्मद ने नौ रन पर आउट किया तब स्कोर 39 रन था। तनय और चामा मिलिंद (आठ) ने कुछ देर टिककर खेलते हुए हैदराबाद को 90 रन तक पहुंचाया। तमिलनाडु के लिये लेग स्पिनर एम अश्विन ने चार ओवर में 13 रन देकर दो और एम मोहम्मद ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिये।

जवाब में तमिलनाडु ने तीसरे ही ओवर में एन जगदीशन (1) का विकेट गंवा दिया । इसी ओवर में सी हरि निशांत (14) भी रक्षण रेड्डी का शिकार हुए। इसके बाद बी साइ सुदर्शन (नाबाद 34) और कप्तान शंकर (43) ने तीसरे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी करके टीम को जीत तक पहुंचाया । तमिलनाडु का सामना अब कर्नाटक और विदर्भ के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

IND vs NZ 2nd T20I: IPL 2021 में गेंद से धमाल मचाने वाले हर्षल पटेल का हुआ डेब्यू

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल