1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले डेविड विली ने कहा, 'मेरे बेहतरीन खेल का बाहर आना अभी बाकी है'

आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले डेविड विली ने कहा, 'मेरे बेहतरीन खेल का बाहर आना अभी बाकी है'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2020 10:04 am IST,  Updated : Jul 31, 2020 10:04 am IST

डेविड विली की दमदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की टीम महज 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस स्कोर के जवाब में सैम बिलिंग्स (67) की नाबाद अर्द्धशतकीय और कप्तान इयोन मोर्गन की नाबाद 36 रनों की पारी मदद 6 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य को पूरा कर लिया।

David Willey, England, cricket, sports, - India TV Hindi
David Willey  Image Source : GETTY IMAGES

आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली का मानना है की उनका बेहतरीन खेल आना अभी बांकी हैं। विली ने आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 8.4 ओवर में 30 रन खर्च 5 विकेट अपने नाम किए।

इस शानदार गेंदबाजी के बाद विली ने कहा, ''शायद मेरा अबतक का सबसे बेहतरीन खेल का बाहर आना अभी बांकी है।'' आपको बता दें कि विली लंबे समय से टीम के बाहर चल रहे थे। विली आखिरी बार मई 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ के खिलाफ इंग्लैंड के लिए मैदान पर उतरे थे।

डेविड विली की दमदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की टीम महज 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस स्कोर के जवाब में सैम बिलिंग्स (67) की नाबाद अर्द्धशतकीय और कप्तान इयोन मोर्गन की नाबाद 36 रनों की पारी मदद 6 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य को पूरा कर लिया।

विली ने कहा, ''यॉर्कशायर के मेरे कोच रिचर्ड पायरह ने मेरे उपर काफी मेहनत की और अब मुझे लग लगा रहा है कि हम सही दिशा में हैं।''

उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड के लिए एक बार फिर से खेलना मेरे लिए काफी खास है। मैं बस अभी अपने खेल का आनंद उठा रहा हूं। इसके साथ ही मैं अपने बेहतरीन खेल के लिए लगातार मेहनत करना जारी रखुंगा। हालांकि यह मेरे लिए आसान नहीं रहने वाला है लेकिन फिलहाल मैं अपने खेल का मजा ले रहा हूं।''

ऐसे में डेविड विली उम्मीद कर रहे हैं कि आयरलैंड के खिलाफ बांकी बचे दो मैचों में वह टीम के लिए और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल