1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे नमन ओझा

रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे नमन ओझा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2019 04:36 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 04:36 pm IST

अनुभवी क्रिकेटर नमन ओझा पर भरोसा बरकरार रखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के शुरूआती दो मैचों के लिये मध्यप्रदेश की टीम की कमान सौंपी है।

Namna Ojha, Ranji Trophy, MP, Madhya Pradesh- India TV Hindi
Naman Ojha will take charge of Madhya Pradesh in Ranji Trophy Image Source : GETTY IMAGES

इंदौर। अनुभवी क्रिकेटर नमन ओझा पर भरोसा बरकरार रखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के शुरूआती दो मैचों के लिये मध्यप्रदेश की टीम की कमान सौंपी है। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस प्रतिष्ठित घरेलू स्पर्धा में मध्यप्रदेश की टीम 17 से 20 दिसंबर के बीच बड़ौदा से भिड़ेगी। 

टीम दूसरा मैवच 25 से 28 दिसंबर के बीच तमिलनाडु के खिलाफ खेलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों मुकाबले इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जायेंगे। रणजी ट्रॉफी के शुरूआती दो मैचों के लिये मध्यप्रदेश की 16 सदस्यीय टीम इस प्रकार है :

नमन ओझा (कप्तान), शुभम शर्मा (उप कप्तान), अजय रोहेरा, आदित्य श्रीवास्तव, रमीज खान, रजत पाटीदार, यश दुबे, आनंद बैस, मिहिर हिरवानी, कुमार कार्तिकेय सिंह, ईश्वर पांडे, आवेश खान, कुलदीप सेन, गौरव यादव, हिमांशु मंत्री और गौतम रघुवंशी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल