1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20 WC 2021: T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया करेगी डेब्यू, जानें पूरा स्क्वाड

ICC T20 WC 2021: T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया करेगी डेब्यू, जानें पूरा स्क्वाड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2021 08:30 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 08:30 pm IST

UAE और ओमान में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2021 में दो टीमें पहली बार हिस्सा लेंगी जिनमें से एक टीम है नामीबिया।

ICC T20 WC 2021: T20 वर्ल्ड कप में...- India TV Hindi
ICC T20 WC 2021: T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया करेगी डेब्यू, जानें पूरा स्क्वाड Image Source : OFFICIAL CRICKET NAMIBIA

UAE और ओमान में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2021 में दो टीमें पहली बार हिस्सा लेंगी जिनमें से एक टीम है नामीबिया। नामीबिया ने सितंबर की शुरुआत में ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था जिसकी कमान गेरहार्ड इरास्मस के हाथों में सौंपी गई है। इस टीम में साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर डेविड वीस को भी शामिल किया गया है।

नामीबिया की टीम क्वालिफायर राउंड में 18 अक्टूबर को श्रीलंका से पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद उसे 20 अक्टूबर को नीदरलैंड से और 22 अक्टूबर को आयरलैंड से भिड़ना है। 

T20 वर्ल्ड कप के लिए नामीबिया की टीम : गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), स्टीफन बार्ड, कार्ल बिरकेनस्टॉक, मिचौ डू प्रीज, जान फ्रीलिंक, जेन ग्रीन, निकोल लॉफ्टी-ईटन, बनार्र्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, माइकल वैन लिंगेन, डेविड वीस, क्रेग विलियम्स, पिकी या फ्रांस।

रिजर्व खिलाड़ी : मॉरीशस न्गुपिता।

हेड कोच : पियरे डी ब्रूइन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल