1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में चमक बिखेर सकते हैं नसीम : मिस्बाह उल हक

ऑस्ट्रेलिया में चमक बिखेर सकते हैं नसीम : मिस्बाह उल हक

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2019 08:24 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 08:24 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि अगर युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को आस्ट्रेलिया में खेलने का मौका मिला तो वह वहां चमक बिखेर सकते हैं क्योंकि हालात उनके अनुकूल होंगे। 

Nasim can shine in Australia: Misbah ul Haq- India TV Hindi
Nasim can shine in Australia: Misbah ul Haq Image Source : AP IMAGE

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि अगर युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को आस्ट्रेलिया में खेलने का मौका मिला तो वह वहां चमक बिखेर सकते हैं क्योंकि हालात उनके अनुकूल होंगे। वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने मिस्बाह के हवाले से लिखा है, "हम चाहते हैं कि वह आस्ट्रेलियाई हालात में गेंदबाजी करें। वहां का हालात उनकी मदद करेगा। हर कोई उन्हें लेकर रोमांचित है और हम भी देखना चाहते हैं कि वह आस्ट्रेलियाई हालात में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।"

शाह को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तानी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच अगले महीने गाबा में खेला जाएगा।

शाह अभी 16 साल के हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह टेस्ट इतिहास में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तानी टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल