1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आर अश्विन विकेट लेने को 'तरसे', नाथन लायन की गेंदों पर विकेट 'बरसे', जमकर दिखाए तेवर

आर अश्विन विकेट लेने को 'तरसे', नाथन लायन की गेंदों पर विकेट 'बरसे', जमकर दिखाए तेवर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 30, 2018 12:23 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 11:11 pm IST

नाथन लायन का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। लायन ने सीरीज से ठीक पहले घरेलू मैच में 4 विकट लेकर अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं।

Nathan Lyon celebrates with other team mates- India TV Hindi
Nathan Lyon celebrates with other team mates Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में एक तरफ जहां भारतीय टीम के स्टार स्पिनर आर अश्विन विकेटों को तरसते नजर आए। तो वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन ने सीरीज से पहले शेफील्ड शील्ड में गजब की गेंदबाजी से भारतीय टीम को टेंशन दे दी। लायन ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउछ वेल्स की तरफ से खेलते बेहतरीन गेंदबाजी कराई और 86 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। लायन ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और साथ ही भारत के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को सख्त संदेश भी दे दिया।

Highlights

  • नाथन लायन ने टेस्ट सीरीज से पहले ही दे दी टीम इंडिया को टेंशन
  • शेफील्ड शील्ड में नाथन लायन ने 4 विकेट हासिल किए
  • आर अश्विन ने प्रैक्टिस मैच में किया निराश

भारत के लिए चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि एक तरफ जहां लायन विकेट ले रहे हैं। तो वहीं, अश्विन ने प्रैक्टिस मैच में तीसरे दिन के खेल के खत्म होने से पहले तक 24 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट ही हासिल किया था।

लायन का भारत के खिलाफ प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। लायन ने भारत के खिलाफ अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 64 विकेट झटके हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने भारत के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों में 30 विकेट हासिल किए हैं।

अश्विन के आंकड़ों पर गौर करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में 71 विकेट झटके हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट नजर आती है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 6 टेस्ट मैचों में 21 विकेट लिए हैं। साफ है कि इस दौरे पर लायन और अश्विन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और इसकी शुरुआत अभी से हो चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल