1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: भुवनेश्वर कुमार की चोट के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ा ये भारतीय तेज गेंदबाज

विश्व कप 2019: भुवनेश्वर कुमार की चोट के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ा ये भारतीय तेज गेंदबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 06:19 pm IST

बीसीसीआई के मीडिया विभाग ने आधिकारिक वाट्सऐप ग्रुप पर जानकारी दी,‘‘नवदीप सैनी मैनचेस्टर पहुंच गया है और वह भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग करेगा। वह यहां एकमात्र नेट गेंदबाज है।’’

नवदीप सैनी- India TV Hindi
नवदीप सैनी Image Source : AP

मैनचेस्टर। भुवनेश्वर कुमार की पैर की मांसपेशियों की चोट के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने विश्व कप के बचे हुए मैचों के लिए भारत ‘ए’ टीम के नियमित सदस्य नवदीप सैनी को नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया है। सैनी शुरुआती स्टैंडबाई सूची का हिस्सा थे। 

बीसीसीआई के मीडिया विभाग ने आधिकारिक वाट्सऐप ग्रुप पर जानकारी दी,‘‘नवदीप सैनी मैनचेस्टर पहुंच गया है और वह भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग करेगा। वह यहां एकमात्र नेट गेंदबाज है।’’ 

बायें पैर की मांसपेशियों में जकड़न के कारण फिलहाल भुवनेश्वर दो से तीन मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि चोट अधिक गंभीर है या नहीं। 

उसने हल्की ट्रेनिंग शुरू की है लेकिन फिजियो पैट्रिक फरहार्ट की कुछ ड्रिल में वह सहज नहीं दिखा। साउथम्पटन में फरहार्ट ने भुवनेश्वर को सीढ़ियां चढ़ने को कहा था और अंतिम दो सीढ़ियां तेज से चढ़ते हुए उन्होंने एक बार दर्द की शिकायत की थी। 

नाटिंघम तक खलील अहमद भारत के आधिकारिक नेट गेंदबाज थे और इसके बाद वापस लौट गए क्योंकि उन्हें अगले महीने से वेस्टइंडीज ए के खिलाफ श्रृंखला में खेलना है।

 
सैनी को विश्व कप के पहले हाफ में दीपक चाहर और खलील के साथ यात्रा करनी थी लेकिन आईपीएल के दौरान लगी चोट के कारण वह नहीं आ पाए थे। 
सैनी भारत में सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने वालों में शामिल हैं और शीर्ष क्रम को उनकी मौजूदगी में अच्छा अभ्यास मिलने की उम्मीद है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल