1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में डेब्यू करने वाला 27वां देश बनेगा नेपाल

वनडे में डेब्यू करने वाला 27वां देश बनेगा नेपाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 04:03 pm IST

 उपमहाद्वीप की टीम नेपाल को हाल में आईसीसी ने वनडे का दर्जा मिला था।

नेपाल क्रिकेट टीम- India TV Hindi
नेपाल क्रिकेट टीम

नयी दिल्ली: वनडे इंटरनेशनल का दर्जा पाने वाली सबसे नयी टीम नेपाल अपना पहला वनडे कल एम्सटेलवीन में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके साथ ही नेपाल वनडे में डेब्यू करने वाला दुनिया की 27वां देश बन जाएगा। 

इस साल आयरलैंड और अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जबकि उपमहाद्वीप की टीम नेपाल को हाल में आईसीसी ने वनडे का दर्जा मिला था। नेपाल का पहला मैच उस नीदरलैंड से है जिसने 1996 विश्व कप में अपना पहला वनडे खेला था। 

नेपाल की टीम में पारस खड़का के रूप में अच्छे बल्लेबाज हैं। वह टीम के कप्तान भी है। लेग स्पिनर संदीप लेमिचाने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी बने थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल