1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SG गेंद को लेकर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- कभी सीम को इस तरह खराब होते नहीं देखा

SG गेंद को लेकर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- कभी सीम को इस तरह खराब होते नहीं देखा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2021 10:33 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 10:33 pm IST

भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एसजी टेस्ट गेंद से प्रभावित नहीं दिखे और उन्हें यह अजीब लगा कि 40 ओवर के भीतर ही गेंद के टांके खुल गए।

SG गेंद को लेकर अश्विन...- India TV Hindi
SG गेंद को लेकर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- कभी सीम को इस तरह खराब होते नहीं देखा Image Source : GETTY

चेन्नई। भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एसजी टेस्ट गेंद से प्रभावित नहीं दिखे और उन्हें यह अजीब लगा कि 40 ओवर के भीतर ही गेंद के टांके खुल गए और यह नरम हो गई। मैच में नौ विकेट ले चुके अश्विन ने कहा कि उन्होंने एसजी गेंद को इस तरह फटते कभी नहीं देखा।

ऐसी खबरें थी कि मेरठ की सांसपारेल्स ग्रीनलैंड्स (एसजी) ने सीरीज के लिये नयी गेंद बनाई है जो गहरे रंग की है और जिससे सीम अधिक मिलेगा लेकिन गेंदबाजों को गेंद की गुणवत्ता में कमी लगी।

IND vs ENG : अश्विन ने चेन्नई में किया ऐसा कारनामा जो पिछले 100 सालों में कोई नहीं कर सका, देखें Video

अश्विन ने कहा, ‘‘गेंद सुंदर है लेकिन हमारे लिये कुछ अजीब था। मैने कभी एसजी गेंद को सीम से इस तरह खराब होते नहीं देखा। शायद पहले दो दिन पिच कठोर होने से ऐसा हुआ। लेकिन दूसरी पारी में भी 35-40 ओवर के बाद यह देखने को मिला।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल