1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे टीम के नए कप्तान कुसल परेरा चाहते हैं कि निडर क्रिकेट खेले श्रीलंका

वनडे टीम के नए कप्तान कुसल परेरा चाहते हैं कि निडर क्रिकेट खेले श्रीलंका

 Reported By: IANS
 Published : May 14, 2021 03:15 pm IST,  Updated : May 14, 2021 03:15 pm IST

श्रीलंकाई टीम के प्रभारी के रूप में उनका पहला कार्य बांग्लादेश में 23 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज है। 

New captain of ODI team Kusal Perera wants Sri Lanka to play fearless cricket- India TV Hindi
New captain of ODI team Kusal Perera wants Sri Lanka to play fearless cricket Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए वनडे कप्तान कुसल परेरा चाहते हैं कि उनकी टीम निडर क्रिकेट खेले। श्रीलंकाई टीम के प्रभारी के रूप में उनका पहला कार्य बांग्लादेश में 23 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज है। परेरा ने श्रीलंकाई मीडिया से कहा, हमें मैच जीतने के लिए निडर क्रिकेट खेलना होगा। आप हारने से नहीं डर सकते। अगर आप अपनी जगह को लेकर चिंतित हैं, तो आप अपना 100 प्रतिशत नहीं देंगे।

परेरा ने कहा, मैं खिलाड़ियों को जो बताने जा रहा हूं वह यह है कि जाओ और अपना सबकुछ झोंक दो। अगर हम निडर होकर खेलते हैं, तब भी जब हम अभ्यास कर रहे होते हैं, तो आप मैच में उसी तरह खेल पाएंगे। और अगर हम भयभीत रहेंगे तो हमारा प्रदर्शन गिर जाएगा।

परेरा ने कहा कि वह एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं जिसमें खिलाड़ियों को अपने ऊपर विश्वास हो। उन्होंने कहा, मैं एक ऐसी संस्कृति बनाने की कोशिश कर रहा हूं, जहां खिलाड़ियों में आत्मविश्वास हो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल