1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इस दिग्गज की वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इस दिग्गज की वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 01, 2018 01:41 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 01:41 pm IST

मार्टिन गप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया।

मार्टिन गप्टिल और रॉस...- India TV Hindi
मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर

चोट से उबरने वाले सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया। न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने मिशेल सैंटनर और टॉड एस्टल की स्पिन जोड़ी को भी टीम में जगह दी है। गप्टिल पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम में जगह दी गई है।

गप्टिल की वापसी के बाद जॉर्ज वर्कर को बाहर कर दिया गया है जिन्होंने अपने पिछले तीन वनडे मैचों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर दो अर्धशतक जड़े। ऑलराउंडर कॉलिन डि ग्रैंडहोम को टीम में जगह नहीं मिली है। वो अपने पिता के निधन के कारण हरारे लौट गए और वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। वो न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं और ऑकलैंड के लिए खेलेंगे जिसके बाद आखिरी तीन वनडे में उन्हें चुने जाने की संभावना है। पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 6 जनवरी को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व से होगी। 

टीम इस प्रकार है: केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, डग ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी और रॉस टेलर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल