1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंचुरियन टी-20 : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराया

सेंचुरियन टी-20 : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2015 07:08 am IST,  Updated : Aug 17, 2015 07:09 am IST

सेंचुरियन: सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे और आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 32 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड से मिले 177 रनों के लक्ष्य का पीछा

सेंचुरियन टी-20 :...- India TV Hindi
सेंचुरियन टी-20 : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराया

सेंचुरियन: सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे और आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 32 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड से मिले 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 145 रन ही बना सकी।

फरहान बेहरादीन (36) दक्षिण अफ्रीका के सर्वोच्च स्कोरर रहे। मध्यक्रम में बेहरादीन के अलावा रिली रोसू (26) और डेविड मिलर (29) ही कुछ आकर्षक शॉट खेल सके।

इससे पहले किवी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। मार्टिन गुप्टिल (60) ने कप्तान केन विलियमसन (25) के साथ तूफानी अंदाज में अपनी टीम को शुरुआत दिलाई।

छठे ओवर की तीसरी गेंद पर विलियमसन 53 के कुल योग पर कैगिसो रबाडा का शिकार हुए। इसके बाद ग्रांट इलियट (20) ने गुप्टिल का अच्छा साथ निभाया। जेम्स नीशम ने भी 28 रनों का योगदान दिया।

मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ सीरीज चुने गए गुप्टिल ने टी-20 करियर का छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 35 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए।

इसके साथ ही दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई। डरबन में हुआ पहला टी-20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीता था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल