1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन बने पिता, घर आई नन्हीं परी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन बने पिता, घर आई नन्हीं परी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 02:33 pm IST

कीवी कप्तान ने फोटो के साथ लिखा, " हमारे परिवार में एक सुंदर बच्ची का स्वागत करने के लिए बहुत खुशी हुई।"

Kane Williamson Baby Girl- India TV Hindi
Kane Williamson Baby Girl Image Source : INSTAGRAM/KANE_S_W

टौरंगा (न्यूजीलैंड)| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं। विलियम्सन की पत्नी साराह ने बेटी को जन्म दिया है। विलियम्सन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए पिता बनने की जानकारी दी है।

कीवी कप्तान ने फोटो के साथ लिखा, " हमारे परिवार में एक सुंदर बच्ची का स्वागत करने के लिए बहुत खुशी हुई।"

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिता बनने पर विलियम्सन को बधाई दी है। धवन ने लिखा, "आपको और आपके परिवार को ढेर सारी बधाई और ढेर सारा प्यार।"

Ind vs Aus : एडिलेड टेस्ट मैच से पहले चोट के बाद नेट्स में लौटे स्टीव स्मिथ, देखें Video

विलियम्सन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 251 रनों की लाजवाब पारी खेली थी और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे नंबर पर पहुंचे थे।

Ind vs Aus : कोहली के खिलाफ ख़ास प्लान लेकर मैदान में उतरेंगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन 

हालांकि मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में विलियम्सन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

Ind vs Aus : 3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 'मैराथन' पारी

न्यूजीलैंड की टीम ने दोनों ही टेस्ट मैचों को एक पारी शेष रहते हुए अपने नाम किया था। टेस्ट मैचों से पहले कीवी टीम ने टी20 सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल