1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन कोरोना टेस्ट में पाए गए नेगेटिव, रविवार को लौटेंगे स्वदेश

न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन कोरोना टेस्ट में पाए गए नेगेटिव, रविवार को लौटेंगे स्वदेश

 Reported By: IANS
 Published : Mar 14, 2020 06:37 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 06:37 pm IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं और वह रविवार को स्वदेश लौटेंगे। फर्ग्यूसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के बाद गले में शिकायत की थी।

न्यूजीलैंड के लॉकी...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन कोरोना टेस्ट में पाए गए नेगेटिव, रविवार को लौटेंगे स्वदेश Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के बाद गले में शिकायत हुई। इसी कारण उनकी कोरोनावायरस की जांच कराई गई जिसका परिणाम नकारात्मक आया है।

कोरोनावायरस के कारण ही दोनों देशों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द की जा चुकी है। पहला वनडे शुक्रवार को खेला गया था जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 71 रनों से जीत हासिल की थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को कहा, "फर्ग्यूसन को उड़ान भरने की भी छूट मिल गई है और वह कल न्यूजीलैंड वापस लौटेंगे।" इससे पहले फर्ग्यूसन ने गला खराब होने की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें 24 घंटे का एकांतवास दे दिया गया था। फर्ग्यूसन से पहले गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन का भी कोरोनावायरस का टेस्ट हुआ था जो नकारात्मक आया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल