1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल खेलने के बाद स्वदेश लौटे न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने नेट्स में बहाया पसीना

आईपीएल खेलने के बाद स्वदेश लौटे न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने नेट्स में बहाया पसीना

 Reported By: IANS
 Published : Nov 17, 2020 08:35 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 08:36 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेकर यूएई से लौटकर क्वारंटीन में जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को लिंकन में पहली बार अभ्यास किया।

New Zealand players sweat in the nets after returning home from IPL- India TV Hindi
New Zealand players sweat in the nets after returning home from IPL Image Source : GETTY IMAGES

क्राइस्टचर्च। इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेकर यूएई से लौटकर क्वारंटीन में जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को लिंकन में पहली बार अभ्यास किया। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इन खिलाड़ियों के नेट्स पर वापसी पर खुशी जाहिर की।

केन विलियम्सन, ट्रेंट बोल्ट, जिमी नीशम, लोकी फग्र्य्रूसन, मिशेल सैंटनर और टिम शीफर्ट बीते शुक्रवार को यूएई से कैरेबियाई खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंचे थे और तुरंत क्वारंटीन में चले गए थे।

ये भी पढ़ें - विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने गुलाबी और लाल गेंद से किया अभ्यास, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 27 नवम्बर से होगी। जो खिलाड़ी यूएई से लौटे हैं, वे हालांकि अपना क्वारंटीन 26 नवम्बर को पूरा कर रहे हैं।

बोल्ट और विलियम्सन को टी20 से आराम दिया गया है जबकि नीशम, शीफर्ट और फग्र्यूसन को टी20 टीम में शामिल किया गया है।

कीवी टीम को टी20 सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल