1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के फिट होते ही डरा न्यूजीलैंड, बोला उन्हें आउट किए बिना नहीं जीत सकते मैच

धोनी के फिट होते ही डरा न्यूजीलैंड, बोला उन्हें आउट किए बिना नहीं जीत सकते मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 04:21 pm IST

 न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशाम ने शनिवार को भारतीय दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें आउट किये बिना आप मैच नहीं जीत सकते है। 

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : BCCI

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशाम ने शनिवार को भारतीय दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें आउट किये बिना आप मैच नहीं जीत सकते है। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एकदिवसीय श्रृंखला से पहले धोनी की बल्लेबाजी क्षमता पर सवाल उठे थे लेकन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीन मैचों तीन अर्धशतक लगाकर आलोचकों को चुप करा दिया। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और चौथे मैच में चोट के कारण बाहर बैठने वाले 37 साल के इस खिलाड़ी ने इससे पहले दूसरे मैच में नाबाद 48 रन बनाये थे। विकेट के पीछे उनकी चुस्ती में कोई कमी नहीं आयी है। 

नीशाम ने पांचवें एकदिवसीय से पहले कहा,‘‘उनका रिकॉर्ड उनकी प्रदर्शन का गवाह है। वह शानदार खिलाड़ी हैं। मुझे पता है कि भारतीय मीडिया में उनके विश्व कप में खेलने पर चर्चा हो रही है। जब आप उन्हें गेंदबाजी करते है तो आपको पता है कि आप तब तक मैच नहीं जीत सकते जब तक उनका विकेट नहीं मिलता है।’’

 
मांसपेशियों में चोट से उबरने के बाद टीम से जुड़ने वाले नीशाम ने उम्मीद जतायी कि यहां की वेस्टपैक स्टेडियम की पिच भी हैमिल्टन की तरह होगी जहां तेज गेंदबाजों को मदद वाली हालात में भारतीय टीम महज 92 रन पर आउट हो गयी थी। 

उन्होंने कहा,‘‘हैमिल्टन में परिस्थितियां शानदार है जो थोडा हमारे अनुकूल है, पिछले मैच में बोल्टी (ट्रेंट बोल्ट) को ज्यादा स्विंग मिली। किसी भी दिन भारत जैसी टीम को 90 रन के आसपास पर आउट कर आप हमेशा खुश होते है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल