1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20 world cup 2021 के लिए कुछ ऐसा है न्यूजीलैंड का स्क्वाड

ICC T20 world cup 2021 के लिए कुछ ऐसा है न्यूजीलैंड का स्क्वाड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 07:56 pm IST

आईसीसी की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है की टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें 15 अक्टूबर तक टीम में फेरबदल कर सकता है।

ICC T20 World cup - India TV Hindi
New Zealand cricket team  Image Source : GETTY

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में न्यूजीलैंड की टीम केन विलियमसन की कप्तानी में उतरने के लिए तैयार है। टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड अपनी 16 सदस्यीय टीम का एलान कर चुकी है। हालांकि आईसीसी की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है की टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें 15 अक्टूबर तक टीम में फेरबदल कर सकता है।

हालांकि न्यूजीलैंड ने एक मजबूत टीम का एलान किया है। ऐसे में उम्मीद कम ही की उनकी टीम में कोई नया बदलाव देखने को मिले। इस तरह किवी टीम की कोशिश होगी की वह पहली बार आईसीसी के इस खिताब को अपने नाम करने मैदान पर उतरे।

आपको बता दें की आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है। आईसीसी के इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है और इसके मुकाबले यूएई के दुबई, अबुधाबी, शारजाह और ओमान में खेले जाएंगे। 17 से 22 अक्टूबर के बीच टूर्नामेंट का क्वालीफायर दौर खेला जाएगा।

वहीं 23 अक्टूबर सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी। सुपर-12 में दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है जबकि दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम शामिल है।

टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड- केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने* (इंजुरी कवर)।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल