1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 16, 2021 12:42 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 12:42 pm IST

ऑलराउंडर डेरिल मिशेल जो शुरूआत में टी20 सीरीज के लिए टीम से जुड़े थे वह अब वनडे टीम का भी हिस्सा होंगे।

New Zealand, Tom Blundell, ODI series, Pakistan, cricket, Sports - India TV Hindi
Tom Blundell Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर डेरिल मिशेल जो शुरूआत में टी20 सीरीज के लिए टीम से जुड़े थे वह अब वनडे टीम का भी हिस्सा होंगे। वह निर्धारित आईसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद दूसरे मैच से उपलब्ध होंगे।

ब्लंडेल को बांग्लादेश के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी। न्यूजीलैंड के कोच ग्लेन पोकनाल ने कहा कि वनडे सीरीज से पहले उनका चोटिल होना टीम के लिए झटका है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : नेट प्रैक्टिस में अपनी गेंदबाजी से खुश हैं चहल, सीजन-14 के दूसरे चरण के लिए हैं तैयार

पोकनाल ने कहा, "जाहिर है कि सभी टॉम के लिए चिंतिति है क्योंकि वह एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। वह टीम के साथ रहेंगे और उम्मीद है कि टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।"

पोकनाल ने कहा कि टीम के नियमित कोच गैरी स्टीड से सलाह करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि मिशेल बेस्ट रिप्लेसमेंट होंगे।

उन्होंने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि हमें मिशेल के रूप में अच्छा खिलाड़ी मिला जो वनडे के लिए टीम से जुड़ेंगे।" न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार से वनडे सीरीज होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल