आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही एरोन फिंच की कप्तानी में इस टीम ने पहली बार आईसीसी के इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने शानदार 85 रनों की पारी खेली जिसके बदौलत उसने कंगारु टीम के सामने 172 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिचेल मार्श के नाबाद 77 और डेविड वार्नर के 53 रनों की मदद से 7 गेंद शेष रहते ही मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर