1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs IND, T20I Series : 5 मैच की सीरीज के लिए तैयार टीम इंडिया, शुरु की प्रैक्टिस

NZ vs IND, T20I Series : 5 मैच की सीरीज के लिए तैयार टीम इंडिया, शुरु की प्रैक्टिस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2020 08:45 am IST,  Updated : Jan 23, 2020 08:47 am IST

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी को ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगा। भारत को इस दौरे पर 5 टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।

New Zealand vs India 5 Match T20I Series India Tour Of New Zealand 2020 NZ vs IND, T20I Series- India TV Hindi
New Zealand vs India 5 Match T20I Series India Tour Of New Zealand 2020 NZ vs IND, T20I Series Image Source : TWITTER : BCCI

ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे मैच की सीरीज में 2-1 से हराने के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है। यहां भारत को मेजबानों के साथ 5 टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया का यह दौरा काफी लंबा रहने वाला है। इस दौरे की शुरुआत कल यानी 24 जनवरी को ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगा जबकि इस दौरे का अंत भारत 29 फरवरी से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से करेगा।

न्यूजीलैंड के इस कठिन दौरे के लिए भारत ने प्रैक्टिस करना शुरु कर दी है। बीसीसीआई ने हाल ही में भारतीय प्रैक्टिस सेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'हाउज द जोश इन द कैंप?' बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा के साथ रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर दिखाई दे रहे हैं।

वहीं दोनों टीमों के कप्तानों ने टी20 सीरीजी के साथ फोटो भी खिंचवाई। बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी भी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ बीसीसीआई ने लिखा '5 मैचों की T20I सीरीज़ से पहले ट्रॉफी के साथ मुस्कुराते हुए पोज़ देते हुए दोनों कप्तान'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल