1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारिश और मैथ्यूज-मेंडिस के बीच रिकॉर्ड साझेदारी ने न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर फेरा पानी

बारिश और मैथ्यूज-मेंडिस के बीच रिकॉर्ड साझेदारी ने न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर फेरा पानी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2018 10:32 am IST,  Updated : Dec 19, 2018 10:32 am IST

एंजेलो मैथ्यूज और कुसल मेंडिस के बीच दूसरी पारी में चौथे विकेट के लिए 274 रन की अटूट साझेदारी हुई।

New Zealand vs Sri Lanka- India TV Hindi
New Zealand vs Sri Lanka Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में बारिश और एंजेलो मैथ्यूज-कुसल मेंडिस की रिकॉर्ड साझेदारी ने श्रीलंका की हार टाल दी। मेजबान टीम ने जब दूसरी पारी में तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे तब अंपायरों ने मैच ड्रॉ खत्म कराने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम इस समय तक न्यूजीलैंड के पहली पारी के स्कोर से नौ रन से पीछे थी। बारिश के कारण आखिरी दिन सिर्फ 13 ओवर की ही गेंदबाजी हो सकी।

मेंडिस ने नाबाद 141 जबकि मैथ्यूज ने नाबाद 120 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 274 रन की अटूट साझेदारी की। श्रीलंका की टीम इस साझेदारी और मौसम की बदौलत मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। श्रीलंका ने पहली पारी में 282 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज टाम लैथम की नाबाद 264 रन की पारी की बदौलत 578 रन बनाकर पहली पारी में 296 रन की बढ़त हासिल की थी।

श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद मेंडिस और मैथ्यूज ने कल पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए उसे वापसी दिलाई। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 26 दिसंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल