1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड का ये धाकड़ खिलाड़ी टी-20 में तीसरा शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज बना

न्यूजीलैंड का ये धाकड़ खिलाड़ी टी-20 में तीसरा शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज बना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2018 06:33 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 06:33 pm IST

टी-20 क्रिकेट में दो-दो शतक रोहित शर्मा और क्रिस गेल के नाम है।

 कॉलिन मुनरो- India TV Hindi
कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में ये कारनामा किया है। ओपनिंग करने उतरे मुनरो, आते ही छक्कों की बारिश कर दी। मुनरो ने 104 रनों की पारी में 10 छक्के और सिर्फ 3 चौके लगाए और इसके साथ ही मुनरो के नाम टी-20 क्रिकेट में तीसरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बन गया।

टी-20 क्रिकेट में मुनरो के बाद दो-दो शतक रोहित शर्मा और क्रिस गेल के नाम है।

मुनरो की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड तीसरे टी-20 मुकाबले में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 124 रन पर पवेलियन लौट गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल