1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्वकप 2019 के लिए न्यूजीलैंड ने नए विकेटकीपर को दी जगह, जाने पूरी टीम

विश्वकप 2019 के लिए न्यूजीलैंड ने नए विकेटकीपर को दी जगह, जाने पूरी टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2019 02:11 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 02:11 pm IST

कीवी टीम छह बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल जबकि चार साल पहले विश्वकप 2015 के फ़ाइनल मुकाबलें में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम  Image Source : GETTY IMAGE

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने क्रिकेट विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम में युवा टाम ब्लंडेल को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया है। कीवी टीम छह बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल जबकि चार साल पहले विश्वकप 2015 के फ़ाइनल मुकाबलें में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालाँकि वर्तमान में न्यूजीलैंड वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है ।

टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा ,‘‘ हमने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टीम टूर्नामेंट में आगे तक जाने में सक्षम है। यदि हम अपनी क्षमता के अनुसार खेल सके तो न्यूजीलैंड को गौरवान्वित करेंगे।’’

नियमित विकेटकीपर टाम लाथम की ऊंगली में चोट के कारण ब्लंडेल को मौका दिया गया है। लाथम के फिट रहने पर उनका खेलना संदिग्ध है। न्यूजीलैंड को पहला मैच एक जून को कार्डिफ में श्रीलंका से खेलना है ।

विश्वकप 2019 के लिए न्यूजीलैंड की टीम :

केन विलियमसन (कप्तान), टाम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट , कोलिन डे ग्रांडहोमे, लाकी फग्युर्सन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निशोल्स, मिशेल सेंटलेर, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल