1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के ट्रेनर बनने की रेस में सबसे आगे न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के पूर्व ट्रेनर निक वेब

टीम इंडिया के ट्रेनर बनने की रेस में सबसे आगे न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के पूर्व ट्रेनर निक वेब

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2019 03:50 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 03:59 pm IST

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के पूर्व ट्रेनर निक वेब भारतीय टीम के अनुकूलन (स्ट्रेंग्थ एवं कंडीस्निंग) कोच के लिए चुने गये तीन उम्मीदवारों में सबसे मजबूत दावेदारों बनकर उभरे हैं।

टीम इंडिया के ट्रेनर...- India TV Hindi
टीम इंडिया के ट्रेनर बनने की रेस में सबसे आगे न्यूजीलैंड के निक वेब Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट और आकलैंड स्थित रग्बी लीग की टीम वारियर्स के पूर्व ट्रेनर निक वेब भारतीय टीम के अनुकूलन (स्ट्रेंग्थ एवं कंडीस्निंग) कोच के लिए चुने गये तीन उम्मीदवारों में सबसे मजबूत दावेदारों बनकर उभरे हैं। इस सूची में दूसरा और तीसरा नाम क्रमश: ल्यूक वुडहाउस और भारत के एस. रजनीकांत है।

यह पता चला है कि रजनीकांत भारतीय टीम के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की पसंद हैं। इस नियुक्ति से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई से बताया कि अगर कोई बहुत बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो रजनीकांत को यह जिम्मेदारी मिलना मुश्किल है क्योंकि बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रकेट अकादमी में हुए व्यावहारिक मूल्यांकन में वह तीसरे स्थान पर रहे।

इस सूत्र (अधिकारी) ने बताया, ‘‘इस न्युक्ति की औपचारिकताओं को बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पूरा करना है, ऐसे में हम अभी यह नहीं कह सकते है कि वेब को ही यह जिम्मेदारी मिलेगी। वह हालांकि इस मामले में पहली पसंद हैं और जब नियुक्ति की शर्तों को अंतिम रूप दिया जाएगा तब उनके टीम के साथ होने की सबसे ज्यादा संभावना हैं।’’

32 साल के वेब ने न्यूजीलैंड की प्रथम श्रेणी की टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्स के साथ भी काम किया है। उनका पिछला कार्यकाल न्यूजीलैंड की महिला टीम ‘वाइट फर्न्स ’ के साथ था अधिकारी ने बताया, ‘‘ राष्ट्रीय रग्बी लीग से जुड़े रहने के कारण वेब का दावा मजबूत हुआ। टीम के मौजूद ट्रेनर शंकर बासु ने जो स्तर बनाया है उसे आगे ले जाने के लिए वेब को सबसे उपयुक्त पाया गया।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल