Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. निदास ट्रॉफी: रहमान की शानदार बैटिंग से बांग्लादेश ने भारत को दिया 167 का लक्ष्य

निदास ट्रॉफी: रहमान की शानदार बैटिंग से बांग्लादेश ने भारत को दिया 167 का लक्ष्य

Reported by: IANS Published : Mar 18, 2018 08:57 pm IST, Updated : Mar 18, 2018 08:57 pm IST

शब्बीर रहमान (77) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जारी निदास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा है।

 Sabbir Rahman- India TV Hindi
Sabbir Rahman

कोलम्बो: शब्बीर रहमान (77) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जारी निदास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और फिर युजवें्द्र चहल (18/3) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों को उम्दा प्रदर्शन की बदौलत उसे 20 ओवरों में आठ विकेट पर 166 रनों पर सीमित कर दिया। शब्बीर ने 50 गेंदों का सामना कर सात चौके और चार छक्के लगाए।

बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल ने 15, लिटन दास ने 11 और महमुदुल्लाह ने 21 रन बनाए। भारत की ओर से जयदेव उनादकट ने भी दो विकेट लिए जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक सफलता पाई। 

महमुदुल्लाह और कप्तान शाकिब अल हसन (7) रन आउट हुए। अंतिम ओवर में मेहेदी मिराज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सात गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 19 रन बनाए।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement