1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Nidahas Twenty20 Tri-Series: श्रीलंका की ताबड़तोड़ शुरुआत, दो ओवर में ठोक दिए 24 रन

Nidahas Twenty20 Tri-Series: श्रीलंका की ताबड़तोड़ शुरुआत, दो ओवर में ठोक दिए 24 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 12, 2018 08:46 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 08:46 pm IST

बारिश से बाधित भारत और श्रीलंका के मैच में आज यहां मेज़बान ने धमाकेदार शुरुआत की और भारत के तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट और स्पिनर वाशिंग्टन सुंदर की जमकर धुनाई लगाई.

Gunathilaka- India TV Hindi
Gunathilaka

कोलंबो: बारिश से बाधित भारत और श्रीलंका के मैच में आज यहां मेज़बान ने धमाकेदार शुरुआत की और भारत के तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट और स्पिनर वाशिंग्टन सुंदर की जमकर धुनाई लगाई.

इंडिया ने टॉस जीता और श्रीलंका को पहले बैटिंग करने को कहा. बारिश की वजह से मैच ढेड़ घंटे की देरी से शुरु हुआ. श्रीलंका के ओपनर गुनाथिलाके ने उनादकट की पहली बॉल को ऑफ साइड पर खेला और रन लेने के लिए दौड़े. राहुल ने बॉल उठाकर स्ट्राइकर एंड की तरफ फेंकी लेकिन बाय के रुप में चार रन दे दिए. इसके बाद दूसरी बॉल पर मेंडिस ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़ दिया. तीसरी बॉल पर तो उनादकट ने कोई रन नहीं दिया लेकिन चौथी बॉल पर मेंडिस ने एक रन लिया. पांचवी बॉल पर गुनाथिलाके ने दो रन लिए और अंतिम बॉल पर फिर एक रन लिया. इस तरह उनादकट ने अपने पहले ओवर में 15 रन दे डाले.

इसके बाद स्पिनर वाशिंग्टन सुंदर को आक्रमण पर लगाया गया. गुनाथिलाके ने बॉलर के सिर के ऊपर से उठाकर साइडस्क्रीन की तरफ छक्का जड़ दिया. इसके बाद सुंदर ने कसी हुई गेंदबाज़ी की और तीन और दिये. इस तरह श्रीलंका ने पहले दो ओवर में 24 रन ठोक दिए. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल