1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली की जगह किसी और को कप्तान बनाने का सवाल ही नहीं: हेसन

कोहली की जगह किसी और को कप्तान बनाने का सवाल ही नहीं: हेसन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 07:09 pm IST

कोहली ने सात सत्र में टीम की अगुआई की है। हेसन ने इस बात से इनकार किया कि कोहली टीम में किसी भी तरह का नियंत्रण करते हैं।

कोहली की जगह किसी और को कप्तान बनाने का सवाल ही नहीं: हेसन - India TV Hindi
कोहली की जगह किसी और को कप्तान बनाने का सवाल ही नहीं: हेसन  Image Source : BCCI IMAGE

बेंगलुरू। विराट कोहली का रिकार्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान के तौर पर भले ही निराशाजनक हो लेकिन टीम के नव नियुक्त क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने अगले आईपीएल चरण में कप्तानी में किसी भी बदलाव से इनकार किया। कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे सितारों के बावजूद आरसीबी ने आईपीएल के शुरू होने के बाद से एक भी खिताब नहीं जीता है। 

कोहली ने सात सत्र में टीम की अगुआई की है। हेसन ने इस बात से इनकार किया कि कोहली टीम में किसी भी तरह का नियंत्रण करते हैं। उन्होंने गुरूवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं मानते कि विराट चीजों पर नियंत्रण बनाते हैं। लेकिन आगे बढ़ते हुए वह अपनी पिछली गलतियों से सीख ले चुका हो। ’’ हेसन ने कप्तानी को लेकर कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों से चल रही चर्चाओं के दौरान विराट की कप्तानी को लेकर कोई भी सवाल नहीं है।’’ 

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच ने अपने और मुख्य कोच साइमन कैटिच के साथ कोहली के तालमेल की बात करते हुए कहा, ‘‘हम सभी आपस में बिलकुल तालमेल बनाये हैं और हमारे अनुभव को देखते हुए वह हमारी सलाह लेने में कोई गुरेज नहीं करता।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल