1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में स्पिनरों को प्रोत्साहन नहीं मिलना गलत - स्टीव ओकीफी

ऑस्ट्रेलिया में स्पिनरों को प्रोत्साहन नहीं मिलना गलत - स्टीव ओकीफी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 08:24 pm IST

बायें हाथ के इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में 24.66 की औसत से 301 विकेट लिये है। संन्यास के बाद उन्होंने स्पिनरों को खुद को साबित करने के लिए अधिक मौके देने की वकालत की।

Steve o'keefe- India TV Hindi
Steve o'keefe Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| प्रथम श्रेणी क्रिकेट से रविवार को संन्यास की घोषणा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर स्टीव ओकीफी ने कहा कि जब तब घरेलू क्रिकेट में स्पिनरों को मैच जिताने का मौका नहीं मिलेगा, तब तक वे उपमहाद्विप में संघर्ष करेंगे। इस 35 वर्षीय बायें हाथ के स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नौ टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 35 विकेट लिये थे। न्यू साउथ वेल्स ने पिछले सत्र में शेफील्ड शील्ड जीती थी जिसमें ओकीफी ने 22.25 की औसत से 16 विकेट लेकर अपना अच्छा योगदान दिया था।

बायें हाथ के इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में 24.66 की औसत से 301 विकेट लिये है। संन्यास के बाद उन्होंने स्पिनरों को खुद को साबित करने के लिए अधिक मौके देने की वकालत की।

ओकीफी ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘ हमारे देश में काफी प्रतिभा मौजूद है, स्पिन गेंदबाजी में गहराई है। मैं हर टीम (घरेलू) के शीर्ष दो स्पिनरों को देखूं तो मुझे लगता है कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।" उन्होंने आगे  कहा, ‘‘समस्या यह है कि उन्हें पहले दस ओवरों में गेंदबाजी का मौका नहीं मिलता है, ना ही उन्हें मैच जीतने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्हें खुद को व्यक्त करने की छूट नहीं दी जाती है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल