1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019 के ज्यादातर टिकट बिके: आईसीसी

विश्व कप 2019 के ज्यादातर टिकट बिके: आईसीसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 11:39 pm IST

भारत के सभी मैचों के टिकट बिक चुके हैं जिसमें 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच भी शामिल है। 

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के व्यावसायिक महाप्रबंधक कैंपबेल जेमीसन ने बुधवार को यहां कहा कि इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप के कुल 3500 टिकट भी नहीं बचे हैं। जेमीसन ने बताया कि 30 मई से 14 जुलाई तक ब्रिटेन में होने वाले टूर्नामेंट के ज्यादातर टिकट बिक चुके हैं।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान कुल 48 मैच खेले जाएंगे। भारत के सभी मैचों के टिकट बिक चुके हैं जिसमें 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच भी शामिल है। 

आईसीसी और भारतीय बीयर ब्रांड बिरा 91 के बीच साझेदारी की घोषणा के बाद जेमीसन ने कहा, ‘‘विश्व कप के अधिकांश मैचों के टिकट बिक चुके हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास लगभग 3500 टिकट ही बचे हैं। यह दर्शाता है कि खेल में हर बार से अधिक दिलचस्पी है।’’ 

इंग्लैंड 30 मई को टूर्नामेंट के पहले मैच में द ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा जबकि फाइनल 14 जुलाई को लार्ड्स पर खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल