1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब मैं डीआरएस से काफी परिचित हो गया हूं: हैंड्सकोंब

अब मैं डीआरएस से काफी परिचित हो गया हूं: हैंड्सकोंब

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 04:23 pm IST

बेंगलुरू: आस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब ने आज कहा कि वह अब डीआरएस के नियमों से परिचित हो गये हैं और अब उस घटना से आगे बढ़ने का समय आ गया है जिस पर

Handscomb- India TV Hindi
Handscomb

बेंगलुरू: आस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब ने आज कहा कि वह अब डीआरएस के नियमों से परिचित हो गये हैं और अब उस घटना से आगे बढ़ने का समय आ गया है जिस पर काफी विवाद हो गया था। 

हैंड्सकोंब ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा दिये जाने वाले स्मिथ को ड्रेसिंग रूम से राय मांगने का सुझाव दिया था। 

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, नहीं, मुझे बिलकुल नहीं पता था कि आप ऐसा नहीं कर सकते हो। लेकिन अब मैं जान गया हूं। मुझे अब अच्छी तरह पता चल गया है और मैं इससे आगे बढ़ने के बारे में सोच रहा हूं। मेरे अंतरराष्ट्रीय कैरियर में अब भी यह काफी नया है, इसलिये मैंने इतना डीआरएस नहीं देखा है। लेकिन अब मैं अब इसके साथ काफी परिचित हो गया हूं। 

हैंड्सकोंब ने कहा कि वे इस बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हैं कि उनकी प्रतिद्वंद्वी टीम क्या करती है। 

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमने उसका :कोहली: का मैदान पर अच्छी तरह सामना किया। जैसा कि मैंने पहले कहा कि हम सिर्फ अपने काम के बारे में सोचते हैं, शाब्दिक जंग में शामिल होने की कोशिश के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हैं। हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं, हम निश्चित रूप से इसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल