1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब भारत को विदेशी सरजमीं पर जीत दर्ज करनी चाहिये : गावस्कर

अब भारत को विदेशी सरजमीं पर जीत दर्ज करनी चाहिये : गावस्कर

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2017 04:57 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 04:57 pm IST

आस्ट्रेलिया पर टेस्ट श्रृंखला में मिली जीत की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने आज कहा कि अब भारतीय टीम को विदेशी सरजमीं पर भी यह प्रदर्शन दोहराना चाहिये।

Sunil Gavaskar- India TV Hindi
Sunil Gavaskar

धर्मशाला: आस्ट्रेलिया पर टेस्ट श्रृंखला में मिली जीत की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने आज कहा कि अब भारतीय टीम को विदेशी सरजमीं पर भी यह प्रदर्शन दोहराना चाहिये। गावस्कर ने कहा कि हर भारतीय क्रिकेटर विदेशी हालात में जीतना चाहता है क्योंकि इसका संतोष ही अलग होता है। 

उन्होंने कहा,'हम हमेशा से विदेश में जीतना चाहते हैं और अपने खिलाडि़यों के लिये भी यही चुनौती रखते हैं। घरेलू हालात से हम वाकिफ है और अपनी धरती पर अच्छा खेलना बढिया है क्योंकि यही अपेक्षा की जाती है। विदेश में जीतने का अलग ही संतोष है। अलग हालात में जीतने से बड़ी खुशी मिलती है।'

गावस्कर ने कहा, 'अनिल कुंबले के कोच रहते हमारी टीम सही राह पर जा रही है । अनिल के पास ना सिर्फ अपार अनुभव है बल्कि वह आक्रामक गेंदबाज भी है। उसके पास तेज गेंदबाज वाले तेवर है और वही तेवर गेंदबाजों ने भी दिखाये। 

उन्होंने कहा, 'उमेश यादव का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उसने 13 में से 12 मैच खेले और उनमें काफी आक्रामक तेवर दिखाये। आपके पास ईशांत शर्मा है, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार है। भविष्य में आप रोटेशन कर सकते हैं।' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल