1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हुए न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हुए न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2020 09:22 am IST,  Updated : Nov 15, 2020 09:22 am IST

न्यूजीलैंड टेस्ट बल्लेबाज हेनरी निकोलस वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले अपनी पिंडली की चोट से उबर चुके हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हुए न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस Image Source : GETTY

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड टेस्ट बल्लेबाज हेनरी निकोलस वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले अपनी पिंडली की चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने शनिवार को प्लंकट शील्ड में कैंटरबरी के लिए मैदान संभाला। कैंटरबरी ने दिन का अंत 96 रनों के साथ किया। टॉम लाथम 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। निकोलस को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी थी।

NZ vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं ट्रेंट बोल्ट

28 साल के निकोलस पिंडली में चोट के कारण प्लंकट शील्ड के पहले तीन राउंड नहीं खेल पाए थे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 से 22 नवंबर के बीच होने वाले तीन दिवसीय मैच के लिए न्यूजीलैंड-ए टीम में शामिल किए गए हैं। निकोलस ने अभी तक 33 टेस्ट मैच खेले हैं और पांच शतक जमाए हैं।

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज 27, 29 और 30 नवंबर को तीन टी-20 मैच खेलेंगी। इसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। पहला टेस्ट हेमिल्टन में तीन दिसंबर से शुरू होगा। इसके बाद 11 दिसंबर को वेलिंग्टन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल